हरदोई गूजर (जालौन) ग्राम हरदोई गूजर में विद्युत व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद लाइनमैन मौके पर नहीं पहुँचता और समस्या जस की तस बनी रहती है।
बार-बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन द्वारा समय पर शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली से संबंधित समस्या की जानकारी देने के बावजूद लाइनमैन मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं करते। कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे।
