मरा जानकर सड़क पर छोड़कर भागे हमलाबर - Aaj Tak Media

मरा जानकर सड़क पर छोड़कर भागे हमलाबर

 

कोंच (जालौन) लाठी डंडों से प्राण घातक हमला करते हुए इतना मारा कि मरा हुआ समझकर हमलाबर व्यक्ति को सड़क पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए जब गुजरने बाले राहगीरों ने व्यक्ति को देखा तो सड़क दुर्घटना समझ कर पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घटना दिनांक 17 में 2026 समय करीब रात्रि 10:30 बजे की जब विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र बाबूराम निवासी मालवीय नगर हाल निवास 59/10 कांशीराम कालौनी अपनी ससुराल ग्राम खूजा थाना समथर जिला झांसी से वापस अपने घर लौट रहा था तभी सड़क पर दुर्घटना की सूचना विक्रम सिंह की पत्नी सुमन को फोन के माध्यम से मिली और बताया गया कि घायल को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई है जहां से गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जिसे प्रभारी जिन्होंने इलाज हेतु ग्वालियर ले गए जहां पर डॉक्टर ने बताया कि विक्रम के पैर की जांघ की हड्डी वह घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है एवं सीने की पसलियां भी टूटी हैं जब विक्रम को होश आया तब उसकी पत्नी ने पूछा तो पता चला कि यह दुर्घटना नहीं थी रास्ते में उसे अवधेश पुत्र लालाराम अहिरवार रविकांत उर्फ जैकी पुत्र कमलेश और अभिषेक उर्फ टिन्नू पुत्र सुरेश अहिरवार निवासीगण मुहल्ला मालवीय नगर ने पठा मंदिर के पास रोककर हांथों में लोहे व लकड़ी के डंडे से जान लेवा हमला करते हुए मारापीटा जिसमें कुछ अज्ञात लोग भी शामिल थे उक्त लोग मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर भाग गए राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने घायल बिक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया उक्त के सम्बन्ध में पत्नी सुमन ने दिन गुरुबार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त लोगों के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है वहीं सुमन का कहना है कि मेरे परिवार में पति ही कमाता था क्योंकि मेरी सास अंधी व जेठ विकलांग है और दो छोटे छोटे बच्चे हैं पुलिस भी मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply