Loading market...

एएसपी ईशान सोनी ने कैलिया थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

कोंच (जालौन ) शुक्रवार को एएसपी डॉ. ईशान सोनी सबसे पहले कैलिया थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष अवनीश कुमार से क्षेत्र में घटित अपराधों की समीक्षा की। इसके बाद वह ग्राम सलैया स्थित मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने बैरियर एवं चेक पोस्ट की व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, रजिस्टरों का रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर के रास्ते अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध असलहों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार किया जाए तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इस मौके पर सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे है।

Leave a Reply