कोंच (जालौन) गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती विद्या मंदिर में दिन शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मूलचन्द्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हाईस्कूल वर्ग में देवराज सिंह और सुलभ आयुष को सम्मानित किया गया जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में हर्षित गुप्ता शिव गुप्ता और राहुल नगाइच को सम्मान मिला।
मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने छात्रों से निरंतर अध्ययन कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया वहीं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मेधावी छात्र समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं तथा ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर प्रो० वीरेंद्र सिंह शंभू दयाल सोनी डॉ आलोक निरंजन आनंद सामरिया श्रीकांत गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एनडी जोशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र द्विवेदी ने किया। समारोह में विद्यालय परिवार अभिभावकों एवं छात्रों की बड़ी संख्या मौजूद रही और सभी ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।
