कोंच (जालौन) नगर में जल रहे कम अलावों से खिन्न होकर कांग्रेसियों ने जनहित में अलावों की संख्या बढ़ाये जाने के लिए कईबार जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मांग की लेकिन मद मस्त पालिका ने इन मांगों को धता बताते हुए अपने मतानुसार सीमित अलाव जलबाये जिस पर कांग्रेसियों ने दिन सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में हंगामी नारेबाजी करते हुए मारकंडेश्वर तिराहे से पैदल मार्च करते हुए पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन पालिका ने अलावों की संख्या कम कर दी है जिससे गरीब मजबूर व राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके सम्बन्ध में पहले ही कांग्रेसियों ने अधिशाषी अधिकारी को अलावों की संख्या न बढाने पर पालिका के घेराव की चेतावनी दी थी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर कदम पर पालिका परिषद फेल दिख रही है जिसके कारण नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं जैसे अलाव व्यबस्था सीबर सड़क आदि बेहद खराब हैं और पालिका की अधिशाषी अधिकारी अपनी मनमानी कर रही है अगर जनहित की समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया जाता तो जल्द ही बरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और जरूरत पढ़ने पर प्रदेश स्तर तक मामले उठाये जाएंगे वहीं नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने नगर की अव्यबस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक नगर बासियों को समस्याओं से निजात नहीं दिला देंगे तब तक कांग्रेस पार्टी नागरिकों की आवाज बनकर सड़को पर संघर्ष करेगी कांग्रेसियों के तेवर देखते हुए लग रहा था कि आने बाले समय में यह संघर्ष और भी रौद्र रूप धारण कर सकता है फिलहाल आंदोलन शांति पूर्ण रहा इस दौरान राजेश प्रजापति हाजी सेठ नासिर खान कासिम अहमद आलोक कुमार रघुवीर कुशवाहा दीपू मिश्रा हर चरण संजय कुशवाहा शकुंतला तिवारी शकुंतला पटेल सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
