बुलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से हुआ घायल

 

कोंच (जालौन) बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल से उरई जा रहा था तभी एक बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना दिनांक 26 जनवरी 2026 की है जब समय करीब सुबह 11:00 बजे समर कुमार कोंच से उरई की ओर जा रहा था और जैसे ही गढ़र पुलिया के नजदीक पहुंचा तभी उसकी मोटरसाइकिल नंबर यू पी 92 एल 1124 स्प्लेंडर प्लस में सामने से आ रही चार पहिया बाहन बुलेरो यू पी 83 एस 8301ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे समर कुमार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर आ गए और उन्होंने एवं सुंदर कुशवाहा जो बुलेरो चालक ऋषि कुमार का पिता है उसने मेडीकल कालेज ने भर्ती कराया और सुंदर कुशवाहा ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा ऐसा अवध बिहारी का कहना है उक्त के सम्बन्ध में समर कुमार के पिता अवध बिहारी पुत्र बलजू निबासी ग्राम तूमरा थाना कोंच ने दिन मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देते हुए उक्त दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply