सड़क पर पड़ी डस्ट बनी हादसों की जननी - Aaj Tak Media

सड़क पर पड़ी डस्ट बनी हादसों की जननी

 

कोंच (जालौन) कोंच उरई मार्ग पर स्थित ग्राम पन्यारा के पास सड़क पर ही डस्ट पड़ी हुई है और वहां पर कोई चिन्ह या रोशनी भी नहीं है जिससे जब रात्रि में बाहन चालक रोड से गुजरता है और सामने से कोई बाहन आता है तो उस समय सड़क पर पड़ी डस्ट बाहन चालक नहीं देख पाता और वह हादसे का शिकार हो जाता है इसी डस्ट हादसे की जननी के कारण दिन सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि के समय बाहन चालकों द्वारा डस्ट को न देख पाने के कारण उससे टकरा गए और जब टक्कर की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को।सूचना दी तभी मौके से गुजर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद भी पहुंच गए और उन्होंने तत्काल ही डस्ट को हटवाते हुये लापरवाह व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए वहीं डस्ट के कारण जो लोग घायल हुए थे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply