कोंच (जालौन) नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला गांधी नगर इलाके में दिन सोमवार को समय करीब दोपहर एक बजे नगर पालिका प्रशासन ने राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका की परती भूमि पर बने अस्थायी मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया बताया जा रहा है कि ये मकान करीब 40 वर्षों से वहां मौजूद थे और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पहले कब्जाधारियों को समझाने का प्रयास किया अधिकारियों ने बताया कि कई बार पूर्व में भी नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अस्थायी मकानों और अन्य अवैध निर्माण को हटवा दिया कार्रवाई के दौरान कई परिवारों का घरेलू सामान मलबे में दब गया जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
कार्रवाई के दौरान बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने विरोध जताया अपने घरों को गिरते देख कई महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बहस करने लगीं कुछ महिलाओं ने गुस्से में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ धक्का-मुक्की और कपड़े खींचने की कोशिश भी की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराना आवश्यक था और नियमानुसार कार्रवाई की गई है वहीं बेघर हुए परिवारों का कहना है कि वे वर्षों से वहां रह रहे थे और अचानक घर टूटने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है

कार्रवाई के दौरान एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र कुमार आर आई सुनील यादव लिपिक शहजाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें मौजूद रहीं।
