अयोध्या के जगन्नाथ धाम मंदिर के पीठाधीश्वर राघवदास जी महाराज ने UGC को लेकर दिया बयान - Aaj Tak Media

अयोध्या के जगन्नाथ धाम मंदिर के पीठाधीश्वर राघवदास जी महाराज ने UGC को लेकर दिया बयान

कोंच (जालौन) नगर में जगन्नाथ धाम मंदिर अयोध्या के पीठाधीश्वर राघवदास जी महाराज का आगमन हुआ दोपहर करीब 1 बजे वे मोहल्ला गांधी नगर स्थित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राघवदास जी महाराज ने कहा कि यूजीसी का विषय गंभीर चिंतन का विषय है और इस पर व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए था उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना पर्याप्त चर्चा के कदम उठाया है जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “आपने दो बार गलती की हमने और समाज ने माफ कर दिया लेकिन यह तीसरी बड़ी गलती है।”

महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह निर्णय समाज में विभाजन और असमंजस का कारण बन सकता है उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हाथी का पांव सबसे बड़ा पांव होता है जिसमें सबके पांव आ जाते हैं लेकिन यूजीसी सनातन के विरुद्ध हाथी का पांव बनता जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और व्यापक संस्कृति है जो मानवता सेवा करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है यदि शिक्षा व्यवस्था में सनातन के मूल सिद्धांतों के विपरीत कार्य किए गए तो समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा।

कार्यक्रम के अंत में राघवदास जी महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया इस अवसर पर अनिल पटैरिया रामकिशोर पुरोहित केशव बबेले दिलीप तिवारी

सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply