अमित गुप्ता
कालपी ( जालौन)
कालपी/जालौन वुधवार को कोतवाली कालपी की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन के परिसर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रिक्रूट महिला सिपाहियों तथा जवानों ने यात्रियों, महिलाओं , बालिकाओं को जानकारियां देते हुए जागरूक किया।
उल्लेखनीय हो कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों,महिलाओं,छात्राओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व साइबर क्राइम के नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ममतेश कुमारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।इस दौरान महिला सिपाहियों सोनम देवी, संध्या यादव, सोनी गौतम के अलावा रिक्रूट महिला कांस्टेबल नेहा देवी, कांस्टेबल सुनील कुमार आदि ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये जानकारियां दी। इसी तारतम्य में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के मुताबिक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
फोटो – रेलवे स्टेशन में जागरूक करने में जुटी टीम
