मुख्यमंत्री शिक्षक कैश लैश चिकित्सा योजना का हुआ शुभारम्भ

 

कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर घोषणा की थी कि सभी को कैश लैश चिकित्सा योजना एवं डी बी टी योजना से जोड़ा जाएगा जिसकी शुरुआत वाराणसी ट्रेड सेंटर में मुख्यमंत्री ने दिन बुधवार को प्रदेश स्तर पर शुरुआत कर दी इसी को लेकर दिन बुधवार को हाटा स्थित कस्तूरबा बालिका बिद्यालय में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल व पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैश लैश चिकित्सा योजना एवं डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के कार्ड प्रदान करते हुए आच्छादित शिक्षिकों को सम्मानित किया गया जिसमें एस आर पी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल नरेंद्र सिंह पंकज कुमार सीता शरण अजीत सक्सेना ज्ञान चंद्र जितेंद्र गुप्ता स्नेहा गुप्ता अंकित नीति सिंह अभिषेक श्रीवास्तव को कार्ड देकर सम्मानित किया गया इस दौरान रंजन गोस्वामी बबीता बबेले रितु वर्मा करुणा विश्वकर्मा प्रतीक्षा गुप्ता अनीता पाल सहित शिक्षक व शिक्षाकाएं मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply