कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरोरा निवासिनी राजाबेटी पत्नी मूलचन्द्र ने दिन बुधवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे पुत्र के पास यू पी 92 ए जे 8379 एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल थी जिसे मेरी पुत्रबधू का पिता चेतराम उस समय ले गया जब बधू का भाई व जीजा महेन्द्र पाल निबासी एरच सावन के समय पुत्रबधू को लेने आये थे और इसी मोटर साइकिल से मेरी पुत्रबधू समस्त जेवरात के साथ मायके चली गयी अब उक्त व्यक्ति मुझे फसाने का प्रयास कर रहे हैं राजाबेटी ने पुलिस से उक्त मोटर साइकिल वापस दिलाते हुए उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
