कोंच (जालौन) मां और बेटी खेत से वापिस अपने घर आ रही थी तभी एक तेज रफ्तार बुलेरो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेरो वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पनयारा निवासिनी रक्षा उम्र करीब 26 वर्ष अपनी 3 वर्षीय बेदिका के साथ दिन मंगलवार की देर रात्रि खेत से खाना देकर वापस अपने घर आ रही थी और जैसे ही ग्राम पनियार और मनोरी के बीच सड़क पर पहुंची ही थी तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेरो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी जिस मां बेटी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जैसे ही इस घटना को वहां से गुजर रहे रहेगी रोड ने देखा तो उन्होंने तत्काल ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और दुर्घटना में शामिल बोलेरो को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया वहीं बताया जा रहा है कि माँ बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
