झूठे मुकदमे तथा प्रताड़ना से त्रस्त छात्र का शव यमुना से बरामद - Aaj Tak Media

झूठे मुकदमे तथा प्रताड़ना से त्रस्त छात्र का शव यमुना से बरामद

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कदौरा/जालौन कदौरा में लापता आईटीआई छात्र लोकेंद्र का शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यमुना में डूबने वाला लोकेंद्र आईटीआई का छात्र था। तथा प्रताड़ना से परेशान चल रहा था।बीती रात को लोकेंद्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर प्रताड़ना, मारपीट और 8 लाख रूपए मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में लोकेंद्र कहा था कि फर्जी मुकदमे और मानसिक दबाव ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद से वह लापता हो गया था। पुलिस व परिवार उसकी तलाश में जुटे रहे। कहां गया कि सिद्धार्थनगर निवासी लोकेंद्र का मोहल्ले में एक महिला से विवाद हुआ था। जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस में निष्पक्ष जांच न करके छात्र पर दबाव बनाया गया तथा मामले को खत्म करने के नाम पर धन की मांग की गई। जमानत करके अपने घर लौटने के बाद लोकेंद्र मानसिक तनाव में था। तथा फिर बीती रात को घर से निकल गया। बाद में उसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने खुद को प्रताड़ित बताया था। रविवार को शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया तथा मुहल्ला में लोगों के अंदर आक्रोश फैल गया।

 

 

Leave a Reply