कार की टक्कर से दो भैंसों की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

कालपी (जालौन) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमना में बीते दिनों पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में दो भैंसों की मौत के मामले में कोतवाली कालपी में पीड़ित पक्ष के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त प्रकरण को लेकर वादी मोहन सिंह पुत्र राम शंकर सिंह निवासी ग्राम धमना ने कोतवाली कालपी मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 01.06.2026 को समय लगभग शाम को 6 बजे प्रार्थी की दो भैंस जोल्हुपुर से कदौरा मार्ग पर स्थित धमना गेट के पास से घर की ओर जा रही थी। उसी समय एक कार का चालक कार को तेजी व लापरावाही से चलाते हुए आया और प्रार्थी के दोनों भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रार्थी की दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से प्रार्थी को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा है। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply