जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन शनिवार को कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि सम्बंधी मात्र 1 शिकायती पत्र प्रस्तुत किये गया।
कोतवाली कालपी के सभागार में आयोजित थाना दिवस मे उपजिलाधिकारी के समक्ष लाल सिंह निवासी मुहल्ला हरीगंज कालपी शिकायती पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया है कि प्रार्थी की जमीन में विपक्षी नाजायज कब्जा कर लिया है।जिसे मुक्त कराया जाये। एसडीएम ने ने कहा कि राजस्व सम्बंधित मामलों को मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मालूम हो कि प्रदेश व्यापी हड़ताल के कारण लेखपाल तहसील दिवस में नहीं पहुंचे।
फोटो – थाना समाधान दिवस में समस्याओं को सुनते एसडीएम
