संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हुई बैठक - Aaj Tak Media

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हुई बैठक

 

कोंच (जालौन) संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह के कार्यालय में एक बैठक सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ करते हुए बताया कि वर्ष 2026 में शासन के निर्देश पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाते हुए लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा जिसका प्रथम चरण नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक डोर टू डोर जाकर चलाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा वहीं एस डी एम ने स्वास्थ्य बिभाग नगर पालिका सहित अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई जल भराव रोकथाम मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण करते हुए लोगों को भी इनसे बचाव के लिए जागरूक किया जाए जिससे डेंगू मलेरिया चिकिन गुनियाँ सहित अन्य आक्रामक बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके क्योंकि इसकी प्रथम दबा जागरूकता ही है और इस कार्य की मॉनिटरिंग नियमित करायी जाए जिससे कार्य मे किसी भी प्रकार की कमी न रह पाए इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी अनिल कुमार शाक्य वी पी एम पिंडारी रवि वर्मा मुनीश शर्मा चन्द्र प्रभा खरे नगर पालिका से आर आई सुनील कुमार राजा गुप्ता राहुल पाटकार सहित तमाम बिभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply