इंस्पेक्टर अजय वृम्ह तिवारी हुये लाइन हाजिर
जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन जनपद पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत निवर्तमान कोतवाल अजय वृम्ह तिवारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के द्वारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनाती की गई है। एसपी के स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करते हुए मंगलवार को इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने कोतवाली कालपी में प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण कर शासकीय कामकाज शुरू कर दिया गया है।
नवांगतुक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण अपनी प्राथमिकता बताया।
मूल रूप से जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम निवासी राजेश कुमार सिंह का वर्ष 2000 में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में पदोन्नति के बाद उन्हें विभाग द्वारा इंस्पेक्टर बनाया गया। इससे पूर्व वह गोंडा,लखनऊ, लखीमपुर,
शाहजहांपुर, फैजाबाद, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती सहित कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है।
कोतवाली में पदभार ग्रहण करने के बाद नवांगतुक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भौगोलिक स्थिति को परखा। उन्होंने एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार तथा उपनिरीक्षक राजेश सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फोटो – कोतवाली में पदभार ग्रहण करते नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक राजेश व निवर्तमान कोतवाल अजय
