कोंच (जालौन) नगर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत जरूर दिलाई है लेकिन दूसरी ओर जलभराव और कीचड़ ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं दिन मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच-बीच में चलता रहा जिससे नगर के कई इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हो गया।
बारिश के चलते चन्द्र कुआं चौराहा बर्तन वाली गली सागर तालाब क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं चन्द्र कुआं चौराहे पर चारों ओर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा दोपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर निकलने में परेशानी हुई और कई स्थानों पर वाहन फिसलने का खतरा भी बना रहा।
सागर तालाब मैदान में खड़ी कई कारों के पहिए पानी में डूब गए वहीं गलियों और मोहल्लों में जलभराव के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी असुविधा उठानी पड़ी जगह-जगह जमा पानी के कारण कीचड़ फैल गया जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगरवासियों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है पर्याप्त जलनिकासी व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं लोगों ने नगर पालिका से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में आमजन को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े वहीं
मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी यदि समय रहते नालों और नालियों की नियमित सफाई तथा जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आगामी दिनों में होने वाली बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है नगरवासियों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देकर प्रभावी कदम उठाएगा।
वही पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बरसात के पहले नालों की सफाई कराई गई थी और प्रतिदिन दिन व रात में सफाई अभियान जारी है हालांकि कुछ जगहों पर जलभराब की स्थिती बन जाती हैं लेकिन जल्द ही जलभराब कि समस्या से निजात मिलेगा।
