माहे रमजान को लेकर तंजीम गुलामाने मुस्तफ़ा ने उपजिलाधिकारी को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा - Aaj Tak Media

माहे रमजान को लेकर तंजीम गुलामाने मुस्तफ़ा ने उपजिलाधिकारी को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

 

कोंच ( जालौन ) मुकद्दस माहे रमजानुल मुबारक 19 फरवरी से शुरू हो रहा जो कि 20 मार्च शुक्रवार तक चलेगा नगर की 20 मस्जिदों के अलाबा कई जगहों पर नमाज़े तराबीह व इफ्तार का एहतमाम किया गया है इसी को लेकर एक 3 सूत्रीय ज्ञापन माननीया राज्यपल/ मुख्यमंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को तंजीम गुलामाने मुस्तफ़ा सोसायटी की जानिब से सौंपा गया जिसमें मांग की गई बिधुत आपूर्ति 24 घण्टे दी जाए विशेष कर सेहरी के वक्त सुबह 4 बजे से 6 बजे तक व इफ्तार के समय शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक विधुत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए इस समय विल्कुल कटौती न की जाए व पानी आपूर्ति की सप्लाई भी इसी समय की जाए मस्जिदों मदरसों के आसपास साफ सफाई चूना आदि की व्यवस्था एवं प्रतिबंधित जानबरों पर रोक आदि की व्यबस्था की जाये इस मौके पर ज्ञापन देने बालो में तंजीम के सदर हाफिज अताउल्ला खां ग़ौरी नायब सदर हाफिज मोहम्मद साबिर बरकाती प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी, खजांची मोहम्मद उमर, एनुल आरफीन एडवोकेट, शमसुद्दीन मंसूरी सभासद, अशफ़ाक़ ग़ौरी, काजी फहीम उद्दीन, सईद अहमद खन्ना सैफ उल्ला खान बटी मुहम्मद शरीफ बारकती आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply