रेलवे फाटक के पास ग्राहकों को लेकर भिड़े दो दुकानदार चले लाठी डंडे - Aaj Tak Media

रेलवे फाटक के पास ग्राहकों को लेकर भिड़े दो दुकानदार चले लाठी डंडे

 

कोंच (जालौन) शनिवार की देर रात 10 बजे रेलवे फाटक बस स्टैंड के पास दो चिकन दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले मारपीट में दोनों दुकानदार घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नया पटेल नगर निवासी आशु पुत्र भोले रेलवे फाटक बस स्टैंड के पास चिकन की दुकान चलाता है बताया जा रहा है कि देर रात करीब ग्राहकों को बुलाने और बिक्री को लेकर उसका पड़ोसी चिकन दुकानदार से विवाद हो गया शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया और दोनों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया।

घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता चला गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया चिकित्सकों द्वारा दोनों का इलाज किया गया वहीं कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply