ग्राम टीकर में आग की चपेट आने दो घर जलकर खाक - Aaj Tak Media

ग्राम टीकर में आग की चपेट आने दो घर जलकर खाक

 

उरई (जालौन) विकास खंड डकोर के ग्राम टीकर में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान, कपड़े, अनाज एवं अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

मामले को लेकर गांव की दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ है और अब उनके पास रहने एवं खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवार सामान्य जीवन जी सकें। ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में प्रमुख रूप से लुच्छीराम, प्रदीप, हीरा, कस्तूरी, कमलेश, पुनिया, सीताराम, शकुन देवी, भूरी देवी, हीरा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply