किसानों ने मासिक पंचायत में उठाईं समस्याएं,तहसीलदार को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

 

कालपी/जालौन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत प्रगतिशील कृषक जंटर सिंह मुसमरिया की अध्यक्षता में गल्ला मंडी परिसर में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जोरदार आवाज बुलंद की और समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ‘राजू मलथुआ’ के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि महेवा व कदौरा ब्लाक के प्रत्येक ग्रामों में हफ्ते में एक बार लेखपाल व पंचायत सचिव गांव में बैठकर किसानो की समस्याओं का समाधान करें लेखपालों द्वारा रियल टाइम खतौनी के नाम जहां गलत दर्ज किए गए हैं। जिसमें फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। जिसके चलते किसानों को खाद न मिलने से फसलें खराब हो रही है।

ब्लॉक महेवा के मल्थूवा, दमरास, खड़गुई, अवैधेपुर, आदि तर्जनों ग्रामों के बीच जंगल में वनगाय गौवंश अन्ना घूम रहे हैं। जिनकी संख्या लगभग 200 है। रात दिन खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

खरीफ फसल की फसल बीमा की प्रीमियम अभी तक किसानों के खाते में नहीं गई न हीं बीमित फसल की सूची किसानों को उपलब्ध कराई गई है। जिससे बोई हुई फसल का किसानों द्वारा बीमा कराया जा सके।

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते अभी खेतों में झूलते जर्जर तार महेवा फीडर से हथनोरा, टिकवाली, तक ठीक नहीं हुई जिससे खेतों की बखराई व बुवाई होने में परेशानी हो रही है। सिरसा कलार फीडर से भीटारी तक पीटीडब्लू तार जमीनों से छू रहे हैं आधे खम्मा की दूरी से जर्जर तार बार-बार टूट कर खेतों में गिरते हैं। जनहानि हो सकती है। कदौरा व महेवा ब्लाक में कम वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं वर्षा न होने को कम से कम 15 घंटे विद्युत सप्लाई दी जाए।

यूपी ग्रामीण बैंक दमरास में किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु शाखा प्रबंधक अपने दलालों के माध्यम से पैसे किसानों से मांगते हैं। ना ही जन धन योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसान अधिक कर्ज में फसता जा रहा है।

राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं जो यांत्रिक या विद्युत दोष से खराब पड़े हैं उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए।

मुसमरिया व चुर्खी में सैकड़ो गौवंश घूम रहे हैं। चुर्खी गौशाला बन गई है। जो खाली पड़ी है जहां पर गौवंशों की व्यवस्था कराई जाए।

पंचायत में अजय पाल सिंह, सुरेश चौहान खल्ला, जितेंद्र सिंह सतराजू, श्याम बाबू पाल अमीषा, महेश यादव लमसर, जयराम कुशवाहा बारा, सुरेंद्र सिंह कुसमरा, अजय पाल सिंह नादई, गजेंद्र सिंह मल्थूवा, योगेश महाराज, अजय साहू लुहरगांव, जय नारायण खल्ला, रजनेश हथनोरा, सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply