खुले कुएं में गिरी गाय, घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू की कोशिश जारी - Aaj Tak Media

खुले कुएं में गिरी गाय, घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू की कोशिश जारी

 

उरई/जालौन नगर के मोहल्ला खंडेराव, नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित एक खुले कुएं में शुक्रवार को एक गाय गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और गाय को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।

स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई बार गाय को निकालने की कोशिश की, लेकिन हर बार रस्सी टूट जाने से प्रयास असफल हो गए। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जालौन नगर पालिका को सूचना दी।

सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य सुलखान यादव भी मौके पर पहुंचे और खुद कुएं में उतरकर रस्सी से गाय को बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक लगातार कोशिशें की गईं, लेकिन अभी तक गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है।

फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply