वांछित अपराधी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल - Aaj Tak Media

वांछित अपराधी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

नदीगांव (जालौन) वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नदीगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त गोलू दोहरे उर्फ सतीश कुमार पुत्र स्व. प्रभूदयाल को दबोच कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।थाना पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। अभियान के तहत सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी इसी कड़ाई के साथ जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रहे और अपराधियों में भय का माहौल कायम रहे।

Leave a Reply