अधूरे निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द पूरे होने के आसार बढ़े  - Aaj Tak Media

अधूरे निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द पूरे होने के आसार बढ़े 

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन शासन की बड़ी परियोजनाओ को पूरा करने के लिये कवायद शुरू हो गई है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये इंजिनियरो तथा उच्च अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण काफी समय से लम्बित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण के आसार बढ़ गये हैं।

इसी को देखते हुए जोल्हुपुर मोड़ – हमीरपुर राज्य मार्ग में रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन जोल्हूपुर रेलवे ओवर ब्रिज का इंजीनियरों के साथ एडीएम, एएसपी तथा एसडीएम कालपी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

विदित हो कि जोल्हूपुर रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के द्वारा निर्माण किया जारहा है। 2 वर्ष पहले एक साइड का टू लेन ओवर ब्रिज का काम पूरा हो जाने की वजह से आवागमन शुरू हो गया था।। लेकिन अब दूसरी साइड का ओवर ब्रिज का कार्य किया जाना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पिछले सप्ताह अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी उपजिलाधिकारी अमित शेखर के द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। इस मौके पर सरकारी विभागों तथा कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे थे। प्रशासन की सक्रियता से समझा जाता है कि जल्द ही ओवर ब्रिज का निर्माण कर पूरा कर लिया जाएगा। एसडीएम के मुताबिक ओवरब्रिज की जद में आने वाले भूमि के स्वामियों को मुआवजा देने के लिये सर्वे का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की पहल है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाये। तथा गाडियां फर्राटा भरने लगे। आमजन की यात्रा सुगम हो सके।

Leave a Reply