कोंच पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का सरकार पर हमला - Aaj Tak Media

कोंच पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का सरकार पर हमला

कोंच (जालौन) नगर में दिन मंगलवार की देर रात समय 10,30 बजे आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार तथा पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है

कार्यक्रम के दौरान वह कांग्रेस के पूर्व सभासद अनिल पटैरिया के आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं जिससे आम जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि नेशनल मैन्युफैक्चरिंग जोन एक्सप्रेस-वे और अन्य विकास परियोजनाओं के जरिए बुंदेलखंड के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने के वादे किए गए थे लेकिन धरातल पर रोजगार सृजन अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर प्रचार अधिक और वास्तविक काम कम दिखाई देता है जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है

राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और ऐसे विषयों में पूर्ण पारदर्शिता जरूरी है उन्होंने दावा किया कि समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं जो चिंता का विषय है

स्मार्ट मीटर योजना पर भी सवाल उठाते हुए प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस योजना को लेकर जनता के बीच असंतोष है उनका आरोप था कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है और कई योजनाओं में जवाबदेही का अभाव दिखाई देता है उन्होंने सरकार से सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

उन्होंने कहा कि जनता अब रोजगार महंगाई भ्रष्टाचार और जनसुविधाओं जैसे मूल मुद्दों पर जवाब चाहती है इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी रामकिशोर पुरोहित आनंद अग्रवाल अमित रावत जाहिद केशव बबेले भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply