कालपी (जालौन) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोल्हूपुर मोड़ में बीते हफ्ते पहले ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद मिलने के लिए जोल्हूपुर मोड़ के जंगल बुलाया जहां पर एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाया तथा था मारपीट की। इस घटना के मामले में कोतवाली कालपी में पीड़ित के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रकरण की बिबेचना क्षं
वादी शिवराम पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम परासन मोहर देवी का डेरा थाना आटा ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप वल्ला का प्रयोग करता है। इस एप्लीकेशन के जरिए प्रार्थी के पास एक अज्ञात व्यक्ति से संपर्क हो गया था। प्रार्थी की उस अज्ञात व्यक्ति से इस एप्लीकेशन के जरिए से बातचीत होने लगी थी। प्रार्थी को अज्ञात व्यक्ति ने जोल्हूपुर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया था। प्रार्थी दिनांक 16.06.2026 को सुबह करीब 10 बजे उस अज्ञात व्यक्ति से जोल्हुपुर मोड़ पर मिलने गया था।वहीं पर प्रार्थी की उस व्यक्ति से मुलाकात हुई।और वहीं से प्रार्थी एक पानी की बोतल ली और वो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी को जोल्हुपुर मदारीपुर रोड पर जंगल में ले गया।वहां पर वॉच टावर बना हुआ था वहीं पर जंगल में तीन अज्ञात व्यक्ति और आ गए जो उसके साथी थे। उन सभी लोगों ने मिलकर जबरदस्ती प्रार्थी के कपड़े उतरवा दिए। और प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाया। प्रार्थी को ब्लैकमेल करते हुए 10 हजार की रंगदारी मांगी ना देने पर प्रार्थी के परिवार को जान से करने का भय दिखाया प्रार्थी ने डर की वजह से अपने वीवो कंपनी का हल्का आसमानी रंग का एंड्रॉयड फोन और जेब में रखे 600 रूपये उनको दे दिए उसके बाद भी वह लोग पैसे की मांग करते रहे उन लोगों ने प्रार्थी से कहा कि अगर हर महीने 10 हजार रुपए हम लोगों को नहीं दिए तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे और तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे। प्रार्थी किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग गया।
इंसेट
जोल्हूपुर में 2 दिन पहले भी हुई थी ब्लेकमेलिंग की घटना
अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोल्हूपुर मोड़ में बीते हफ्ते पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई दोस्ती कर के बुलाया उसके बाद की गई मारपीट तथा अश्लील अवस्था में बनाया वीडियो उसके बाद किया ब्लैकमेल के मामले में पीड़ित के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़ित वादी शमी शाह पुत्र मगन शाह निवासी ग्राम मांडरी थाना जालौन ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप (वल्ला) चलाता है। इस ऐप के माध्यम से प्रार्थी की दोस्ती एक अज्ञात व्यक्ति से हो गई थी जिससे प्रार्थी की चैटिंग के माध्यम से बातचीत होने लगी थी दिनांक 14.06.2026 को समय करीब 2:30 बज उस व्यक्ति ने प्रार्थी को जोल्हुपुर मोड पर बुलाया जहां पर प्रार्थी की मुलाकात उस व्यक्ति से हुई उसके बाद वह व्यक्ति प्रार्थी को मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग में बने वॉच टावर के पास जंगल में ले गया वहां पर जंगल में से तीन अज्ञात व्यक्ति और आ गए जो उसके साथी थे। उन सभी लोगों ने मिलकर जबरदस्ती प्रार्थी के कपड़े उतरवा दिए और प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाया और प्रार्थी ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार की रंगदारी मांगी और न देने पर प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के लोगों को जान से मारने का भय दिखाया। प्रार्थी डर की वजह से अकाउंट में पड़े हुए रुपए उनके बताए नंबर पर 16 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए उसके बाद भी वह लोग पैसे की मांग करते रहे उन्हीं लोगों ने प्रार्थी जो कान में सोने की बाली पहन रखी थी उसको भी मांगा प्रार्थी ने भय के कारण वह भी उतार कर दे दी उन लोगों ने प्रार्थी से कहा हर महीने 16 हजार रुपए हम लोगों को रंगदारी नहीं दी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे और तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी गई है।
