जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन बुधवार को कालपी निवासी 22 वर्षीय युवक की पिरोना के पास एट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जबकि सदर बाजार मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी रामशरण सोनी का 22 वर्षीय पुत्र अर्पित सोनी किराये पर सजावट का कारोबार करता था। बुधवार सुबह वह कारोबार के सिलसिले में बाहर गया था। दोपहर में वह मोटरसाइकिल से वापस कालपी लौट रहा था। इसी दौरान एट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जैसे ही कालपी में परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं सदर बाजार में भी गमगीन माहौल हो गया। युवक की मौत की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
फोटो – मृतक अर्पित की फाइल फोटो
