जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का कालपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।
विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा लखनऊ से झांसी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचा। पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
स्वागत करने वाले लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, आशीष चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाजपेई, युवा भाजपा जिला अध्यक्ष अमीय त्रिपाठी (लक्की), अमरदीप पाण्डेय, संदीप शर्मा, ब्रह्म सिंह यादव,कन्हैया मिश्रा, हर्षित खन्ना, वैभव बिश्नोई (मंटू), ऋषभ द्विवेदी, रणविजय सिंह चौहान, अंकित ठाकुर,अरविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सभासद एवं समर्थक उपस्थित रहे।
फोटो – भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
