Loading market...

15 साल की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

कोंच (जालौन) बीती 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के दिन ग्राम पचीपुरा खुर्द के रहने बाले ब्यक्ति गांव में भुजरियो का वितरण करने के लिए गए थे घर पर अपनी 15 वर्षीय किशोरी को छोड़ गए थे तभी आरोपित ने मौका पाकर उसके दरवाजे पर गया और उसकी कुंडी बजाई लेकिन जब दरवाजा नही खुला तो आरोपित घर के बगल से बनी कच्ची दीवाल को फांद कर उसके घर में घुस गया और किशोरी को कमरे जाकर दबोच अश्लील हरकत कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा जब किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया तो ग्रामीण वहाँ पहुँचे तभी आरोपित वीरपाल निबासी पचीपुरा खुर्द किशोरी के साथ मारपीट करके भाग गया किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने उक्त आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply