कांशीराम कालौनी में नहीं दिखती पालिका को गंदगी - Aaj Tak Media

कांशीराम कालौनी में नहीं दिखती पालिका को गंदगी

 

कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के रहने के लिए कांशीराम कालौनी आवास योजना चलाई गई थी जिसमें बेघर लोग छत प्रकार अपना जीवन यापन करते हैं लेकिन सरकार के विजन को नगर पालिका परिषद बट्टा लगाते हुए दिख रही है जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी पालिका परिषद की है लेकिन हाटा स्थित कांशीराम कालौनी में नगर पालिका परिषद की नजरे नहीं होती जिसके कारण वहां पर गलियों में गंदगी का अंबार पटा पड़ा है गजब की बात तो यह है कि जहां पर बच्चों के खेलकूद के लिए एवं बुजुर्गों के समय पास करने के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हुए पार्क बनाए गए हैं लेकिन उनमें कूड़े का ढेर लगा हुआ है और पूरे पार्क में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है अब ऐसे में क्या बूढ़े क्या बच्चे कहां पर खेल कर अपने स्वास्थ्य की वृद्धि कर सकते हैं इस व्यस्त जीवन में सुकून के दो पल लेने के लिए पार्क ही एक सहारा होता है लेकिन वह भी नगर पालिका परिषद की कृपा से बैठने लायक नहीं है सक्षम अधिकारियों से मीडिया के माध्यम से लोगों ने मांग की है कि कांशीराम कालौनी में बने हुए पार्कों की साफ सफाई करवाते हुए वहां पर बच्चों के खेलने एवं बुजुर्गों के बैठने की व्यबस्था करायी जाए और नियमित पार्क की सफाई भी हो।

 

Leave a Reply