कोंच (जालौन) कैलिया बाईपास मार्ग पर रविवार को पंचानन चौराहे के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी किशोरी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
ग्राम कैलिया निवासी वशीर खान (65) रविवार को अपनी पत्नी आशा (60) और 15 वर्षीय पोती सिफा के साथ बाइक से कोंच आ रहे थे उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और पोती को कोंच बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली बस में बैठाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी पंचानन चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक चार पहिया कार से बाइक की टक्कर हो गई बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया जहां सीएचसी में चिकित्सकों ने वशीर खान, उनकी पत्नी आशा और किशोरी सिफा का प्राथमिक उपचार किया तीनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
