चोरी की घटना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बीते 5 दिन पहले स्थानीय नगर के मोहल्ला रामगंज में हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली कालपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले की विवेचना रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना द्वारा शुरू कर दी है।

उक्त प्रकरण को लेकर मोहल्ला रामगंज निवासी वादी सरमन पुत्र स्वर्गीय निरंजन ने कोतवाली कालपी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 2/3 अगस्त 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा लगभग ढाई लाख रुपये नकद अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घर में हुई चोरी की इस घटना से उसे भारी वादी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी एवं बिबेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर विशाल भड़ाना ने आसपास के साक्ष्यों एवं अन्य पहलुओं के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने उम्मीद जताई कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply