लावारिस हालत में खड़े 22 चक्का ट्रक में मिला युवक का शव

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ के पास बीती देर रात एक 22 चक्का ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर से झांसी की ओर जा रहा एक 22 चक्का ट्रक जोल्हूपुर मोड़ के पास काफी समय से लावारिस अवस्था में खड़ा था। देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रक के अंदर एक पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जबकि चालक मौके से गायब था।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अभिरक्षा में खड़ा करा दिया तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजेश कमल तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राम अयोध्या निषाद पुत्र लालाराम निषाद, निवासी ग्राम परासनी, थाना लालपुरा, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। समझा जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस के द्वारा चालक की तलाश भी की जा रही है।

 

Leave a Reply