जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन नगरी कालपी में सावन माह के दौरान मुख्य मार्गों पर खुले में मांस, मीट, मछली एवं अंडों की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार कालपी को ज्ञापन सौंपा।
तहसील कार्यालय में पहुच कर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया है कि सावन का महीना हिंदू समाज के लिए पवित्र माना जाता है। इसके बावजूद नगर के प्रमुख मार्गों पर खुले में मांस, मछली एवं अंडों की बिक्री किए जाने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सावन माह के दौरान खुले में मांस-मछली एवं अंडों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
गत वर्ष भी सावन माह में इस प्रकार की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की व्यवस्था के अनुरूप इस वर्ष भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल के हर्ष विश्नोई, रविंद्र प्रताप सिंह (बब्बन), निखिल पंडित, उज्जवल गुप्ता, गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो – नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता
