जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के एक हिस्से में विधुत के वोल्टेज की समस्या से मुहल्ला मनीगंज स्थिति नलकूप में तकनीकी गड़बड़ी हो जाने की वजह से कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा। विभागीय अवर अभियंता बासित अली ने दावा किया है कि 12 घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया गया है।
उल्लेखनीय हो कि नगरीय पेयजल आपूर्ति के लिए कालपी नगर के अलग-अलग स्थानों में 15 नलकूप लगे हुये है। समय समय पर नलकूपों में स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर,सबमर्सिबल मोटर, स्टार्टर, पैनल आदि उपकरण के खराब होने के मामले बढ़ गये हैं। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर के निवासियों अपूर्व शरद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह पाल आदि ने बताया कि हमारे क्षेत्र मनीगंज में स्थित नलकूप में विधुत दोष हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। फलस्वरूप मनीगंज सहित आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई। जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली ने बताया कि नलकूप का वाल्व खराब हो गया था।कर्मियों द्वारा तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है।अवर अभियंता ने कहा कि गुरुवार की शाम को नलकूप का संचालन शुरू हो गया है।
फोटो – नलकूप को ठीक करने में जुटे कर्मचारी
