रोडवेज बसों के मनमाने संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन परिवहन निगम के अधिकारियों की हीला हवाली के चलते रोडवेज बसों का संचालन मनमानी तरीके से होने से यात्रियों को असुविधाओं से गुजरना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से निरीक्षक के द्वारा चेकिंग ना होने से मनमानी चल रही है तथा राजस्व का नुकसान होने की चर्चा है।

बताया गया है कि झांसी कानपुर के मध्य यात्रियों के सफर करने के लिए रोडवेज बसें प्रयुक्त होने की वजह से भीलभाड़ ज्यादा रहती है। 25 जुलाई को उरई के समीप लखनऊ से आई टीम ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान रोडवेज बस से 7 सवारियां बिना टिकट पकड़ी गई थी। फलस्वरुप तीन कर्मचारियों पर गाजगिरी तथा ड्यूटी से हटा दिया गया था। निरीक्षक न होने से चेकिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। तथा कई गाड़ियों में यात्रियों को टिकट नहीं बनाए जाने की चर्चा हैं। फल स्वरुप विभाग के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। बताते हैं कि चालक मनमाने तरीके से बसों को होटलों रोक लेते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मालूम हो कि कालपी नगर में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर हाईवे में ओवरब्रिज है जबकि दोनों और सर्विस रोड बना है। चालक परिचालक मनमाने तरीके से ओवरब्रिज से रोडवेज बसों को फर्राटे से निकाल ले जाते हैं। सर्विस लेन में यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते रहते हैं। उरई डिपो के ए आर एम केपी सिंह ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य झांसी रेंज से देखा जाता है। हमसे कोई मतलब नहीं है। परिवहन निगम झांसी के रीजनल मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर देखा जाएगा तथा नियमानुसार तरीके से रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

 

फोटो – कालपी के ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजरती रोडवेज बस

Leave a Reply