बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन बीते सप्ताह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

उक्त प्रकरण को लेकर वादी उमाकांत पुत्र हर प्रसाद निवासी ग्राम पिरौना ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से जोल्हूपुर ठेके से शराब लेकर जोल्हूपुर में बने मौरंग डंप से पहले सड़क किनारे बैठ गया था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। पीड़ित के मुताबिक उसका अन्य सामान भी चोरी हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल और मोबाइल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली कालपी पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply