मानस पाठ के उपरांत दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल एट में नवीन भवन का भव्य उद्घाटन

 

के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन) आज दिनांक 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल एट में मानस पाठ के उपरांत नवीन भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सिद्ध पीठ श्री बैरागढ़ धाम के महंत श्री शारदा महाराज जी एवं थाना अध्यक्ष एट शिव शंकर सिंह व गुरु प्रसाद जी महंत ( अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ) दादा रघुवीर महाते एवं डॉ नरेंद्र निरंजन सुप्रभात क्लिनिक एट सुधीर दिक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान महंत श्री शारदा महाराज एवं थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। प्रबंध समिति डॉक्टर श्री राम तिवारी जी एवं अभिषेक द्विवेदी ( जोंटी सर ) राहुल शुक्ला प्रबंधिका श्रीमती नेहा द्विवेदी द्वारा उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत एवं अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी तथा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य अनुराग त्रिपाठी मोहित गोस्वामी बालकृष्ण द्विवेदी मकबूल अहमद शिवम अध्यापक अनुराग मिश्रा गगन पटेल एवं अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।समारोह का समापन सभी के मंगल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply