कोंच (जालौन) दिन मंगलवार की देर शाम बाईक सवार ठेकेदार अपनी साइड से काम निपटाकर अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार ठेकेदार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश वर्मा पुत्र वाला दिन निवासी बड़ी खेलिया उम्र करीब 55 वर्ष मकान निर्माण का ठेका लेकर मिस्त्री का कार्य करता है और वह ग्रीन गार्डन नदीगांव रोड पर एक मकान का लेटर डालकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गंभीर हालत में पड़े कैलाश वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया वही जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंच गई और घटना की जानकारी लेते हुए अगल बगल लगे सी सी टी बी कैमरों को जांच में।जुट गई वहीं सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
