जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन सोमवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में चिकित्सकों तथा जिम्मेदारों को मीटिंग आयोजित की गयी। बैठक में आगामी अक्टूबर माह में चलने वाले संचारी रोग तथा दस्तक अभियान की राजनीति तैयार की गई।
तहसील परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी तथा कर्मचारी अपने दायित्वों को लगनशीलता से निपटने में योगदान दे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य चलाया जाना है तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान चलाया जायेगा।इसी को दृष्टिगत रखते हुये तैयारियां पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव एवं साफ सफाई न होने का कारण मच्छर पनपने लगते हैं। संचारी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान हेतु घर-घर स्वास्थ्य विभाग की 05 टीमें जायेगी। चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक संचारी रोग कार्यक्रम के अच्छे ढंग से संचालन हेतु कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई है। संचारी रोग नियंत्रण करने के लिये पालिका के कर्मचारी स्वच्छता अभियान चलाने में जुटेंगे ।बैठक में कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता,कदौरा सीएचसी
वावई, सरकारी चिकित्सालय उमेश कुमार, डा संजय कुमार,राहुल कुमार,आदि की मौजूदगी में तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया है। संचारी रोग के नियंत्रण के लिए उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।
फोटो – संचारी रोग को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम व अन्य
