जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा/जालौन पावन पर्व बुढ़वा मंगल के सुअवसर पर मंगलवार को पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। सुबह से ही श्री हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन-अर्चन और आरती के उपरांत विभिन्न स्थानों पर विशाल विशाल भंडारों का आयोजन किया गया
इस दौरान मोहल्ला सीर व्यासपुरा के वार्ड सभासद राजवीर राजा विश्वकर्मा एवं उनके अनेक साथियो द्वारा पूड़ी-सब्जी, हलवा और बूंदी का प्रसाद का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रशाद छका
इस दौरान राजवीर राजा,गुग्गी लाल,शिवम कुशवाहा,पुजारी मिस्त्री,आस्तिक गुप्ता,रामजी गुप्ता,रोहित कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,सौरव विश्वकर्मा, सुरजीत,यशपाल ठेकेदार,गुड्डू विश्वकर्मा, दीपक मिस्त्री,अनिकेत,गोपालआदि लोग उपस्थित रहे
