उरई (जालौन) हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे स्थित धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई।जिसकी चपेट में आने जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात दो उप निरीक्षक और दो सिपाहियों की मंगलवार को सुबह हरियाणा राज्य में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मरने वालों में कुल पांच लोग शामिल हैं, जिसमें एक मुकदमे का वादी है और दो उप निरीक्षकों में उरई कोतवाली के हल्का नंबर एक के इंचार्ज एसआई सत्यभान सिंह और उरई की गल्ला मंडी चौकी इंचार्ज मोहित यादव के अलावा कोतवाली उरई में ही तैनात कॉन्स्टेबल प्रदीप व अशोक के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से जालौन पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, पलवल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार पुलिसकर्मी सहित एक अन्य प्राइवेट ब्यक्ति वाहन के अंदर ही फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। मृतक सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में तैनात बताए जा रहे हैं।तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि हादसा अत्यंत गंभीर था, जिसके चलते शवों को निकालने में काफी समय लगा। मौके पर एंबुलेंस की सहायता से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
