कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच जुआरी मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
नगर कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से नाम चिन जुआरियों द्वारा बड़े पैमाने पर जुए का फड लगाया जा रहा था। जिसकी चर्चाएं भी क्षेत्र में चिंगारी कितने फुट रही थी। भनक लगते ही कोतवाली की टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर हसीन खान उर्फ भईया जी पुत्र सलीम खान निवासी मोहल्ला सुभाष नगर,आमीन पुत्र शरीफ निवासी आजाद नगर,आमिर निवासी आजाद नगर, को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को चकमा देकर मौके से संजू कुशवाहा पुत्र गणेश निवासी महन्त नगर, सद्दाम पुत्र अज्ञात निवासी गिरवर नगर, महरुद्दीन पुत्र अज्ञात निवासी आजाद नगर, अरबाज पुत्र अज्ञात निवासी मालवीय नगर, कल्लू पुत्र अज्ञात निवासी भगत सिंह नगर, कोंच भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, जामा तलाशी से 950 रुपये और माल फड़ से 7200 रुपये बरामद किए हैं। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह कांस्टेबल अनिल कुमार, सोनू सिंह डागुर राहुल सिंह, रामू गुर्जर और राहुल सिंह सहित टीम मौजूद रहीं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए जारी के विरुद्ध संबंधित कारवाई कर चालान कर दिया। वहीं पुलिस ने भागे हुए जुआरियों की गिरफ्तारी लिए टीम गठित कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

