Loading market...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

कालपी/जालौन बीती शाम को उसरगांव हाइवे में बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब सात बजे उसरगांव हाइवे स्थित ज्ञानी ढाबे के पास एक अज्ञात राहगीर सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से निकल गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी कालपी में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply