कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर में दिन शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कबर बिज्जू ने 11 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई और घायल बच्चे को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी 11 वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान झाड़ियों की ओर से निकला कबर बिज्जू अचानक बच्चे पर झपट पड़ा और हमला कर दिया बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े लोगों के शोर मचाने पर जानवर वहां से भाग गया लेकिन तब तक बच्चा घायल हो चुका था बच्चे के शरीर पर पंजों और काटने के निशान बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मोहल्ले में भय का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी तब तक स्थानीय मोहल्लेवासियों की सहायता से जाल लगाकर मुहल्ले वासियों ने उसको पकड़ लिया और वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया वन विभाग की टीम ने जानवर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वन विभाग प्रभारी अमित शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतने से किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सकता है।
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
