जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी (जालौन) इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद के निर्वाचन को लेकर कालपी तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन मतदान स्थलों वोट पड़ेंगे। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं की हकीकत परखी है।
प्राप्त जारी सूची के अनुसार कालपी नगर पालिका क्षेत्र के लिए नगर पालिका कार्यालय कालपी को मतदान स्थल प्रस्तावित किया गया है।जहां 826 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार कदौरा क्षेत्र में मतदान स्थल बनाया गया है। यहां 999 मतदाता दर्ज हैं।
इसके अलावा आटा क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल आटा में मतदान की व्यवस्था प्रस्तावित है।जहां 269 मतदाता हैं। महेवा क्षेत्र में विकास खंड कार्यालय महेवा को मतदान स्थल बनाया गया है।जहां पर 198 मतदाता दर्ज हैं। नियामतपुर क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल नियामतपुर में मतदान प्रस्तावित है।जहां 1225 मतदाता हैं। वहीं चुरखी क्षेत्र के लिये पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज चुरखी को मतदान स्थल प्रस्तावित किया गया है, जहां 364 मतदाता दर्ज हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी विवरण में कुल मतदाताओं की संख्या 3055 बताई गई है।
मतदाताओं के लिये मतदान स्थलों में सुविधाओं तथा व्यवस्था की हकीकत परखने के उपजिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया है। जिसमें पेयजल, प्रकाश, रैम्प आदि का निरीक्षण किया गया है। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान केन्द्रो में पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
फोटो – उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य
