दुकानदारों के बीच मारपीट में 3 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Aaj Tak Media

दुकानदारों के बीच मारपीट में 3 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन बीते 4 दिनों पहले स्थानीय नगर कालपी के मुख्य बाजार में क्रेट को लेकर हुए विवाद के मामले में पीड़ित पक्ष के द्वारा 3 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त मामले को लेकर वादी जाफिर पुत्र शमसुद्दीन ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 11.06.2026 समय करीब 9 बजे रात्रि टरननगंज बाजार कालपी में प्रार्थी के भाई नासिर के बगल की दुकान आरोपी जमाल से सामान रखने वाली क्रेट ली थी। जो वापस कर दी थी। वापस करने के बाद भी असद द्वारा जबरन फिर से क्रेट की मांग करने लगा। भाई द्वारा कहा गया कि तुम्हें मैं क्रेट वापस कर चुका हूं। पहले ही इसी बात से उत्तेजित होकर आरोपीगणों जमाल पुत्र अज्ञात, असद, जावेद पुत्र जमाल निवासी मोहल्ला राजेपुरा कस्बा ने एक राय होकर प्रार्थी के भाई नासिर को मां बहन की गाली देने लगे। प्रार्थी के भाई के द्वारा विरोध करने पर उपरोक्त सभी लोग गाली गलौज करते हुए लात घुसो व अपने हाथ में लिए लोहे की रोड से मारपीट करने लगे। उक्त आरोपियों ने मारपीट करने से प्रार्थी के भाई नासिर के सिर पर व नाक पर काफी गंभीर चोट आ गई थी। जिसका इलाज जिला अस्पताल उरई में चल रहा है। उच्च इलाज कराने के लिये पीड़ित को झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply