जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)।
कालपीजालौन/ शनिवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य की मौजूदगी तथा अपर जिलाधिकारी अमित राज की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 21 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें मौके पर 5 मामले मौके पर निपटाये गये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं।
तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में सुवह 10 वजे से शुरू हुये समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष
अपर जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता से उसका पक्ष जरुर पूछें।
तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा,नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,मुकेश कुमार, प्रिंस सिंह राजपूत,राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर राजेन्द्र कुमार, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार , पूर्ति निरीक्षक प्रफुल मिश्रा, वन दरोगा मन्ना सिंह चौहान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली की सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौ
फोटो – तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी
